सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- दक्षिण कोरिया में क्लासिकल बैले और वेस्टर्न डांस की ट्रेनिंग लेकर लौटी सहारनपुर की प्रतिभाशाली बालिका नम्या जग्गा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना हुनर दिखाने को तैयार हैं। केशव नगर, नुमाइश कैंप निवासी प्रवीण जग्गा और नीरू जग्गा की सुपुत्री नम्या समेत भारत के छह चयनित बच्चे आगामी जनवरी और फरवरी में मुंबई और बोधगया में होने वाले इंटरनेशनल म्यूजिकल शो में परफॉर्म करेंगे। शुभारति यूनिवर्सिटी द्वारा पूरे देश में आयोजित डांस ऑडिशन में नम्या जग्गा, अक्षय शर्मा, अंजल राणा, वसुंधरा, रिया और ऐश्वर्या का चयन हुआ था। इसके बाद दक्षिण कोरिया सरकार ने इन छह बच्चों को विशेष ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया, जहां 23 अक्टूबर से 26 नवंबर तक उन्हें बैले, शास्त्रीय नृत्य और विभिन्न वेस्टर्न डांस शैलियों की गहन शिक्षा दी गई। ट्रेनिंग ...