संवाददाता, सितम्बर 5 -- सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर बुलडोजर ऐक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर गिराई गई मस्जिद पर अब वेस्ट यूपी का सियासी माहौल गरम होने लगा है। सपा की सांसद इकरा हसन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी सहित कई्र बड़े नेताओं ने ध्वस्तीकरण ऐक्शन पर सवाल उठाए हैं। वहीं प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए इकरा हसन समेत कुछ नेताओं के बाहर फोर्स तैनात की है। इकरा हसन ने इसे हाउस अरेस्ट बताया है। कलेक्ट्रेट परिसर में 570 दिन की शिकायत, जांच और अदालती कार्रवाई के बाद शनिवार को यह मस्जिद पूरी तरह जमींदोज कर दी गई। मस्जिद के सरकारी जमीन पर होने की शिकायत थी। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को ऐक्शन लिया गया।...