सहारनपुर और गौतमबुद्धनगर की घटनाओं पर रुड़की ब्राह्मण समाज में रोष
रुडकी, मई 28 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल लाइंस के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्राह्मण समाज की विभिन्न इकाइयों और प्रबुद्ध जनों की आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहारनपुर में मंदिर के पुजारी पर कथित कार्रवाई और गौतमबुद्धनगर में 14 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। अध्यक्षता पंडित राजकुमार कौशिक ने की। वक्ताओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जातीय तनाव फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर एलआईयू को सक्रिय करने की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने निष्पक्ष कार्रवाई और सहारनपुर मामले में पुजारी पक्ष की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- गोपाल शर्मा हत्याकांड को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष, दोषियों को फांसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.