सहारनपुर, नवम्बर 27 -- मिशन शक्ति के फेज पांच के तहत थाना जनकपुरी पुलिस टीम ने क्षेत्र में कई जगहों पर महिलाओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। पुलिस ने बताया कि किसी के झांसे न आएं और अपना ओटीपी नंबर भी किसी अज्ञात कॉलर को न बताएं। इसके साथ ही उन्होंने यातायात माह को लेकर भी नियमों का पालन करने की अपील की। थाना जनकपुरी की महिला आरक्षी अलका और कांस्टेबल टीनू द्वारा बस अड्डे और सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति उनको परेशान कर रहा है या फिर उसकी गतिविधियां ठीक नहीं है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। पुलिस टीम ने डिजीटल अरेस्ट, महिला सशक्तिकरण और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उनको हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। महिलाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.