सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर पहुंचे और सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने शाकंभरी पर्यटन कॉरिडोर की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा 24 मिनट सहारनपुर में रहे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे नगला माफी स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह सीधे शाकंभरी क्षेत्र पहुंचे और निर्माणाधीन शाकंभरी पर्यटन कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग समेत श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.