सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर/बेहट, हिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 15 हजार की नगदी सहित करीब सवा दो लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवरात व कीमती दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देकर चोर पास के एक आम के बाग में खाली संदूक फेंककर फरार हो गए। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।पीड़ित इकराम ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ मकान के आंगन में सो रहा था। किसी समय चोर चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और कमरे में रखा संदूक उठाकर ले गए। सुबह जागने पर जब वह घर के अंदर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था और संदूक गायब था। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आसपास तलाश की। उनके मकान से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक आम के बाग में खाली संदूक पड़ा मिला। संदूक में रखी नकदी, ...