सहारनपुर, अप्रैल 14 -- प्रणव अग्रवाल सहारनपुर। सहारनपुर में 14 अप्रैल को होने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास और राजनीति का बड़ा मंच बनने जा रहा है। आंबेडकर जयंती पर आयोजित किये गए इस खास कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी-उत्तराखंड को एक साथ साधते नजर आएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मोदी-योगी व धामी का यह साझा आयोजन 2027 का शंखनाद भी है।कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर बिहारीगढ़ क्षेत्र में उतरेगा, जहां से वे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के जरिए आगे बढ़ेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। पूरे रूट को विशेष रूप से सजाया गया है और गणेशपुर क्षेत्र में बनाए गए व्यू प्वाइंट से एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। यह भी पढ़ें-...