सहारनपुर, अगस्त 1 -- कंपनी के आधिकारिक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड का निजी इस्तेमाल कर 7.76 लाख रुपये के गबन के आरोप में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और गबन के आरोपों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अल्स्टम डिपो साइट मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील पांडे ने शिकायत में निरंजन कुमार पुत्र सतनारायण वर्मा मधेपुरा (बिहार) पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और गबन का आरोप लगाते हुए बताया कि निरंजन कुमार कंपनी में ऑपरेशन्स एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। कंपनी ने 29 सितंबर 2024 को उसे आधिकारिक कार्यों के लिए एक लाख रुपये की सीमा वाला कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड जारी किया था, जिसका इस्तेमाल केवल बाहरी ड्यूटी के दौरान अधिकृत खर्च के लिए किया जाना था। आरोप है कि कर्मचारी ने 25 अक्तूबर 2024 क...