मुंगेर, मई 3 -- तारापुर निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर-विषय पंचायत अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 3 (विषय-2) की सहायिका सुनीता देवी ने केंद्र संचालन में अनियमितता को लेकर सेविका भवानी कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है, जिसकी प्रतिलिपि तारापुर बीडीओ को भी दी गई है। शिकायत पत्र में सहायिका ने आरोप लगाया है कि सेविका भवानी कुमारी स्वयं केंद्र पर उपस्थित नहीं रहतीं और अपने पति मनोरंजन साह को केंद्र संचालन की जिम्मेदारी सौंप देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के लिए बनने वाले भोजन में सामग्री की भारी कटौती की जाती है। विरोध करने पर मनोरंजन साह द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है, साथ ही नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष...