दुमका, जून 4 -- जामा। जामा प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी ऋतु ने आसनसोल कुरूवा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गड़गड़िया के लिए चयनित सहायिका मुन्नी कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सीडीपीओ ने नव नियुक्त सहायिका को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुन्नी कुमारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया। -फोटो-4दुमका-205, कैप्सन- गुरुवार को जामा में सहायिका का नियुक्ति पत्र देती सीडीपीओ यह भी पढ़ें- Bihar CDPO Vacancy : बिहार में BPSC से होगी सीडीपीओ के 25 प्रतिशत पदों पर भर्ती, नियमों बदलाव को मंजूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...