सहायिका की मौत के बाद विभाग के नोटिस से परिजन आग बबूला
महोबा, मार्च 31 -- पनवाड़ी,संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात सहायिका की मौत के बाद विभाग के द्वारा केंद्र से अनुपस्थित रहने का नोटिस जारी कर कार्यालय में तलब किया। कार्यालय में उपस्थित न होने पर सेवा समाप्ति का अल्टीमेंटम दिया। महिला की मौत के बाद घर में पहुंचे नोटिस से परिजन आग बबूला है। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है। पनवाड़ी विकास खंड के नैपुरा में बाल विकास विभाग की लापरवाही देखने को मिली है। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर पार्वती पत्नी किशुनलाल तैनात थी। जिसकी 1 नवंबर 2024 में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों को पिछले दिनों एक नोटिस मिला। मृतिका के पति का आरोप है कि विभाग के द्वारा पत्नी की मौत के बाद मजाक उड़ाया जा रहा है। पति का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद आठ दिन के अंदर विभाग में मृत्यु प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.