औरैया, अप्रैल 29 -- सहायल, संवाददाता। थाना सहायल पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 40 किलोग्राम चोरी की सरसों बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार व उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मुगरिया तिराहे के पास टावर के निकट दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 48 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामखिलावन, 19 वर्षीय सुमित कठेरिया उर्फ छोटे लल्ला पुत्र स्व. सोनू और 19 वर्षीय राजा दोहरे पुत्र लाखन सिंह, निवासी ग्राम बेल्हूपुर थाना सहायल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 1 क्विंटल 40 ...