औरैया, जून 16 -- वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल पुलिस ने मंगलवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सहायल पुलिस की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्वा नथा निवासी गिरीश राजपूत, बिचौली निवासी कुलदीप सिंह, दिनवामऊ निवासी उपेंद्र सिंह तथा पहाड़पुर निवासी तोताराम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरीश राजपूत आबकारी अधिनियम के एक मामले में वांछित था। वहीं कुलदीप सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वारंट जारी था। उपेंद्र सिंह और तोत...