सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा चयन वेतनमान का लाभ
देहरादून, अगस्त 11 -- देहरादून। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए चयन वेतनमान व पदोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक अर्हता पूरी करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रस्ताव नियमानुसार आवश्यक अभिलेखों के साथ 15 सितंबर 2026 तक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने होंगे। शासनादेश के तहत शिक्षकों को स्नातक/प्रवक्ता वेतनक्रम में 10 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद चयन वेतनमान और चयन वेतनमान की तिथि से 12 वर्ष की सेवा पूरी होने पर पदोन्नत वेतनमान का प्रावधान है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 10, 20 और 30 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद सुनिश्चित कैरियर प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय लाभ दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.