रिषिकेष, जनवरी 29 -- सहायक स्टांप आयुक्त रेखा नेगी ने गुरुवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री की नकल और मूल दस्तावेज देने समेत अन्य कार्यों की गहन जांच की। आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रजिस्ट्री कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार हरीश चंद्र चौहान ने बताया कि कार्यालय में रजिस्ट्री और अन्य कार्य सुचारु रूप से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने डीएम के निरीक्षण में निबंधक लिपिक के रजिस्ट्री कार्य को लेकर खड़े किए सवाल पर भी जवाब दिया। बताया कि शासन की ओर से सब रजिस्ट्रार की सरकारी कार्यों के चलते अनुपस्थिति में लिपिक रजिस्ट्री की कार्यवाही को कर सकते हैं। हालांकि, इसमें अंतिम हस्ताक्षर और अन्य कार्य सब रजिस्ट्रार के माध्यम से ही पूरा होना है। उन्होंने बताय...