रामगढ़, मई 25 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सीआईसी सेक्शन के 10वें सहायक सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) के रूप में संजय कुमार द्विवेदी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पूर्व पनवेल मुंबई (सेंट्रल रेलवे) में पदस्थापित थे। वहीं पूर्व सहायक सुरक्षा आयुक्त एमके श्रीवास्तव का तबादला पश्चिम रेलवे मुख्यालय मुंबई हो गया है। नव पदास्थापित सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा, रेल संपत्ति की सुरक्षा, रेल परिचालन ससमय कराने, अपराधियों पर नकेल कसना आदि प्राथमिकता बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...