मऊ, अप्रैल 8 -- पहसा। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत अरदौना ग्राम पंचायत की चौड़ी गांव निवासी शिक्षक पुत्री कुमारी प्रियंका यादव ने सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने के बाद बधाई देने का सिलसिला जारी है। कठिन मेहनत कठोर परिश्रम और उद्देश्य के प्रति समर्पित प्रियंका को आखिर सफलता मिल ही गई। चौड़ी गांव स्थित आवास पर खंड शिक्षा अधिकारी रसड़ा बलिया पवन कुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आजमगढ़ मंडल के महामंत्री अनिल कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव, जगदीश यादव, दिवाकर मौर्य आदि ने बुके देकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...