दुमका, मार्च 10 -- दुमका। रात्रि में उपायुक्त के निर्देश पर सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थानों पर व्यवस्थागत कमियाँ देखी गईं। आपातकालीन सेवा, विभिन्न वार्डों तथा अन्य कक्षों में ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप कर्मियों की आंशिक उपस्थिति पाई गई। कुछ स्थानों पर साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार की आवश्यकता महसूस की गई। शिशु कक्ष, आईसीयू तथा अन्य वार्डों के निरीक्षण के दौरान रात्रि पाली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही अस्पताल के कुछ कक्षों में तकनीकी कर्मियों की कमी के कारण...