एटा, सितम्बर 8 -- जनपद में श्रमिकों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाने के दृष्टिगत सहायक श्रमायुक्त की तैनाती के प्रयास सार्थक होने दिख रहे हैं। उसके लिए डीएम अरविन्द सिंह की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम ने 25 जून को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन को पत्र भेजकर जनपद में सहायक श्रमायुक्त की तैनाती, पद सृजन किए जाने का अनुरोध किया था। पत्र में जनपद में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों, बड़ी संख्या में कार्यरत श्रमिकों तथा भविष्य में रोजगार के बढ़ते अवसरों को देखते हुए सहायक श्रमायुक्त की आवश्यकता को रेखांकित किया था।डीएम ने भेजे पत्र में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2026 के माध्यम से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिए जाने के बाद एटा में भी अनेक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की प्रक्रिय...