बांका, अप्रैल 12 -- बांका। वरीय संवाददाता आगामी 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा शनिवार कोसमाहरणालय, बांका स्थित सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने उत्तरदायित्वों का सुचारू, सतर्क एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 14.04.2026, 15.04.2026, 17.04.2026, 18.04.2026, 20.04.2026 एवं 21.04.2026 को आयोजित की जाएगी। जिसमें दिनांक 14.04.2026, 17.04.2026 एवं 20.04.2026 को प्रथम पाली (प्रातः 10:00 बजे से 12...