मधेपुरा, मार्च 31 -- ग्वालपाड़ा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मधुराम मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक सुजीत कुमार सिंह को बिहार दिवस पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें मॉडल स्कूल के सफल संचालन और समन्वय के लिए पारितोषिक प्रदान किया गया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर निदेशक प्राथमिक शिक्षा विक्रम विरकर, राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी उदय कुमार उज्ज्वल ने उनकी हौसला आफजाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...