जामताड़ा, अप्रैल 23 -- समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षण सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले महागठबंधन सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवास के समक्ष गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक इरफान अंसारी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का आरोप है कि पूर्व सूचना देने के बावजूद न तो मंत्री स्वयं मिलने पहुंचे और न ही उनका कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए आया। सुबह सात बजे से दोपहर तक शिक्षक चिलचिलाती धूप में डटे रहे, जिसके कारण एक सहायक शिक्षक की तबीयत भी बिगड़ गई।संघर्ष यह भी पढ़ें- राजमहल में विधायक आवास के बाहर प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों का धरना-प्रदर्शन मोर्चा के जिला अध्यक्ष शब्बीर अ...