लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ ने सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) के पदनाम को बदल कर ब्लॉक पंचायत राज अधिकारी (बीपीआरओ) करने की मांग की है। रविवार को संगठन की पंचायती राज निदेशालय में हुई प्रांतीय बैठक में पदनाम परिवर्तन के प्रस्ताव को पारित किया गया। साथ ही एडीपीआरओ पद पर पदोन्नति के लिए अनिवार्य सेवा अवधि को घटाकर तीन वर्ष किए जाने तथा क्षेत्र पंचायत का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए जाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास किया। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर संवर्ग की गरिमा के अनुरूप राजपत्रित अधिकारी व सुचारू कामकाज के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत के अधीन लिपिक का पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी सहमति प्रदान की गई। बैठक में सभी 18 मंडलों और सभी 75 जनपदों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर ...