अयोध्या, दिसम्बर 28 -- बीकापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम विकास विभाग में कार्यरत सहायक विकास अधिकारियों के पद नाम में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। बीकापुर विकासखंड पर तैनात एडीओ आईएसबी एवं आईएसबी संघ के जिला अध्यक्ष बद्रीनाथ पांडेय ने बताया कि यह आदेश विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र द्वारा पत्र जारी कर सहायक विकास अधिकारी 'उद्योग सेवा एवं व्यवसाय' अथवा एडीओ 'आईएसवी' पद नाम को परिवर्तित करते हुए अब सहायक विकास अधिकारी 'ग्राम्य विकास' अथवा एडीओ 'आरडी'कर दिया है। 34 वर्ष के बाद शासन की ओर से किए गए नए आदेश के बाद विकास खण्ड में कार्य करने वाले सहायक विकास अधिकारी 'आईएसबी' अब सहायक विकास अधिकारी 'ग्राम्य विकास' अथवा एडीओ आरडी के पद नाम से जाने जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...