प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लोक निर्माण विभाग के तहत सहायक वास्तुविद के सात पदों पर चयन के लिए 17 दिसंबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना सोमवार को जारी कर दी है।उप सचिव कमलेश चन्द के अनुसार दो घंटे की परीक्षा में दो-दो अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रकारक बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए 1/3 (0.33 अंक) दंड के रूप में काटा जाएगा। इनमें सामान्य अध्ययन के 30 और वास्तुकला के 120 प्रश्न होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...