पटना, अप्रैल 23 -- बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के कुल 69 पदों के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन पटना स्थित कुल 32 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई। आयोग के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए लगभग 21,800 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा में लगभग 46 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि द्वितीय पाली में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषय की परीक्षा में लगभग 44% अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इधर परीक्षा में शामिल राकेश रंजन ने बताया कि प्रश्नों का स्तर का काफी कठीन था। प्रश्नों के स्तर के हिसाब से दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.