मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर। राजकीय महिला पॉलिटेक्नक कॉलेज बेला की छात्रा रहीं प्रिया कंचन का चयन भारतीय रेल में सहायक लोको पायलट के तौर पर हुआ है। प्रिया कंचन के चयन पर प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगातार छात्राओं का प्लेसमेंट हो रहा है। हमारे कॉलेज की कई छात्राएं बेहतर जगहों पर काम कर रही हैं। पढ़ाई के साथ कॉलेज छात्राओं के प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...