पटना, अक्टूबर 2 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को होगी। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर मिलेगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी होगा। अभ्यर्थियों को वहीं पहचान पत्र लाना होगा, जो आवेदन में दिया था। आंखों की जांच का मूल प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में लाना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपना आधार अनलॉक रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। यह भी पढ़ें- आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट CBT 2 का रिजल्ट जारी, 10970 पदों पर भर्ती; ऐसे करें चेक दलालों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है। इस परीक्षा का सेंटर बिहार कई केन्द्रो...