मैनपुरी, जून 6 -- सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा करवा दी लेकिन ढ़ाई साल बीतने के बाद भी परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। शनिवार को इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पर्यटन मंत्री से मिलने पहुंचे और परिणाम घोषित करवाने की गुहार लगाई। पर्यटन मंत्री ने परिणाम जल्द घोषित करवाने का भरोसा परीक्षार्थियों को दिलवाया है। पर्यटन मंत्री से मिलने पहुंचे आकाश, शशांक, अर्पित पाल, सुशील कुमार यादव आदि ने ज्ञापन देकर जानकारी दी कि आंतरिक लेखा विभाग के अंतर्गत आने वाले लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा 2024 का विज्ञापन 3 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का परिणाम घो...