कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में जिला आपूर्ति विभाग में सहायक लिपिक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सुबह बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। इससे पहले पत्नी ने मोबाइल पर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था हम जो करते हैं, खुलेआम करते हैं। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। मामले में पति, जेठ, जेठानियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। बर्रा के ई-ब्लाक विश्व बैंक निवासी सागर पोरवाल जिला आपूर्ति विभाग में सहायक लिपिक और वर्तमान में लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी शादी 10 फरवरी 2020 को औरैया के पनहर गांव निवासी 28 वर्षीय श्रद्धा से हुई थी, जिससे उनकी दो बेटियां अक्षिता व यति हैं। श्रद्धा के पिता ज्ञानेंद्र कुमार पेशे से किसान हैं। भाई संदीप कुमार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उ...