गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अर्बन एस्टेट इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। एक शातिर चोर ने महज 13 मिनट के भीतर एक घर के ताले तोड़कर करीब 30 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर को बनाया निशानापीड़ित दीपक शर्मा ने बताया कि वह और पत्नी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। एक निजी कंपनी में बतौर सहायक मैनेजर के पद पर काम कर रहे हैं और अर्बन एस्टेट में किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दीपक और उनकी पत्नी पूर्णिमा अपने-अपने ऑफिस चले गए थे। घर पर उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं। ...