सहायक महाप्रबंधक को गिनाई समस्याएं
फतेहपुर, जुलाई 23 -- फतेहपुर। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लखनऊ स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया सीपीपीसी के सहायक महाप्रबंधक से भेंट कर पेंशनरों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। वहीं रीजनल आधार संशोधन केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर से भी मुलाकात कर आधार से सम्बंधित समस्याओं को गिनाकर निस्तारण की मांग की। जिस पर द्वय अफसरों ने रेलवे पेंशनरों को होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए त्वरित प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मूलचंद्र द्विवेदी, सचिव जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.