लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-4 द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक मजिस्ट्रेट एवं सहायक कलेक्टर मनीषा धर्वे को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था नितांत अस्थायी रूप से 14 दिन के लिए की गई है। शासन के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में बताया गया है कि जिलाधिकारी लखीमपुर-खीरी की 18 फरवरी की संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत मनीषा धर्वे तत्काल प्रभाव से नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद शासन के 12 अगस्त 2025 के कार्यालय आदेश के अनुसार पूर्व की व्यवस्था पुनः यथावत लागू हो जाएगी।

हिंदी हिन्...