लखनऊ, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 15 अप्रैल से 5 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें किसी तरह का संशोधन 12 मई तक किया जा सकेगा। आयोग के सचिव अवनीश कुमार सक्सेना की ओर से सोमवार को इसकी सूचना जारी की गई।लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन के पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। भर्ती के लिए आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांगजन और उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के आधार ऑनलाइन शुल्क देना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.