सहायक बैंक मैनेजर की सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत
गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर 52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसाइटी की 15वीं मंजिल के साफ्ट से गिरकर जम्मू कश्मीर बैंक के सहायक मैनेजर की मौत हो गई। वह गीली मैट को साफ करने के लिए साफ्ट के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे। सहायक बैंक मैनेजर की पहचान जम्मू के रहने वाले 37 वर्षीय आदिल अहमद के रूप में हुई। बैंक की तरफ से ही इस सोसाइटी में उन्हें रहने के लिए 12वीं मंजिल पर फ्लैट दिया गया था। इनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी रहते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण आदिल घर पर ही थे। दोपहर करीब दो बजे इन्होंने घर की एसी साफ की थी। उसका पानी नीचे मैट पर गिर गया था। इससे मैट गीली हो गई थी। आदिल गीली मैट को साफ करने के लिए 15वीं मंजिल पर बने साफ्ट के पास गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह साफ्ट में नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.