अमरोहा, जनवरी 2 -- हसनपुर, संवाददाता। गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.प्रथी सिंह के सिहाली जागीर स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर डॉ.प्रथी सिंह ने कहा कि एसआईआर कार्य में सहायक बीएलओ के रूप में लगे अध्यापकों का नवंबर माह का बाधित वेतन अति शीघ्र दिलाया जाए। क्योंकि, अध्यापकों ने अपने-अपने बूथ का शत प्रतिशत कार्य लगभग एक माह पूर्व ही पूर्ण कर दिया है। एसडीएम द्वारा भी उक्त शिक्षकों के वेतन से लगी रोक हटाने का पत्र जारी किया जा चुका है। ऐसे शिक्षक नवंबर माह का वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापकों का लंबित चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान शीघ्र स्वीकृत करने क...