कटिहार, अप्रैल 18 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि शुक्रवार को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कटिहार उदय कांत चौधरी ने अंचल पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया। उन्हें बारसोई के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद द्वारा औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा गया। बताया जाता है कि इन दिनों राज्य में अंचल पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस हड़ताल के कारण अंचल से जुड़े विभिन्न कार्यों के प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में अंचल कार्यालयों के कार्य बाधित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य पदाधिकारियों को प्रभार दिया जा रहा है, नए सीओ उदय कांत चौधरी के प्रभार संभालने से बारसोई अंचल के राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन की उम्मीद जताई जा रही है, प्रभार ग्रहण के मौके पर ...