मुंगेर, मार्च 19 -- तारापुर। मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई आरएस.कॉलेज तारापुर में राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका और विभागाध्यक्ष डा.राखी कुमारी को कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नागेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर डा.राखी को तत्काल प्रभाव से कॉलेज का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...