पटना, सितम्बर 23 -- राज्य में सहायक प्राध्यापक बहाली को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने मांग पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखी। नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और बिहार पात्रता परीक्षा (बीईटी) की मांग कर रहे स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों ने कहा कि सहायक प्राध्यापक बहाली नियमावली 2026 की मूल भावना के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थियों ने मांग की कि बहाली प्रक्रिया परीक्षा आधारित हो। इसमें एपीआई स्कोर और अतिरिक्त वेटेज जैसा कोई प्रावधान नहीं जोड़ा जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। स्थानीय छात्रों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए बीईटी का आयोजन किया जाए और पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाए। इस दौरान अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्ध आयोजन को लेकर भी सुझाव दिए। मौके पर अंकित कुमार, सारा शम...