मोतिहारी, अगस्त 12 -- मोतिहारी, निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग के छह शोधार्थियों का देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों व बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हुआ है। विभाग के शोधार्थी कुशांक कुमार का चयन आईआईएमटी विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा कैंपस में सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है।

चयन की प्रक्रिया इसी प्रकार गुलशन कुमार का चयन मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में विभाग के शोधार्थी नवीन कुमार, आशुतोष, सुधा कुमारी व जुगनू आरा का चयन बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील महावर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के...