सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली के लिए चिराग ने सीएम को पत्र लिखा
पटना, अगस्त 18 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली-2026 को अंतिम रूप देने से पहले विचार-विमर्श को जरूरी बताया है। मंगलवार को लिखे पत्र में उन्होंने पहले छात्रों, अभ्यर्थियों, अतिथि शिक्षकों, विश्वविद्यालयों एवं विषय विशेषज्ञों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित प्रावधानों पर व्यापक विचार-विमर्श का आग्रह किया है। पासवान ने अपने पत्र में बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों के अनुभव और भविष्य को सुरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को भी न्यायसंगत अवसर सुनिश्चित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत, पारदर्शी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.