पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ एमजेएम कॉलेज कटिहार में नियुक्त सहायक प्राध्यापक दिवंगत संजय कुमार की पत्नी को पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई। सहायक प्राध्यापक का निधन 15 मई को हृदयघात के कारण हो गया था। शुक्रवार को मृतक सहायक प्राध्यापक संजय कुमार की पत्नी संगीता देवी को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह एवं अन्य पदाधिकारी के समक्ष सहायता राशि प्रदान की गईl पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर अखिलेश कुमार, सीसीडीसी संतोष कुमार, कुलनुशासक डॉक्टर उदय कुमार सिंह,कॉलेज ऑफ़ इंस्पेक्टर डॉ. गोपाल कुमार के अलावा अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सहायक प्राध्यापक की पत्नी संगीता देवी को सहायता राशि 220501 रुपया प्रदान किया गया। यह ...