मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- अनुशासन में रहने की चेतावनी देने के विरोध में छात्र ने सहायक प्रवक्ता पर हमला कर दिया। जिससे सहायक प्रवक्ता की गर्दन पर चोट आई। शिक्षकों ने घायल सहायक प्रवक्ता को उपचार के लिए भिजवाया। नई मंडी कोतवाली में छात्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में डा. अरविंद पंवार रसायन विज्ञान संकाय में सहायक प्रवक्ता है। आरोप है शनिवार को वह कॉलेज के गेट-2 से निकल रहे थे, तभी पीछे से आए छात्र ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर गए। आरोपी छात्र हमला करने के बाद धमकी देता हुआ फरार हो गया। आरोपी छात्र को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह फरार हो गया। सहायक प्रवक्ता का आरोप है कि उन पर बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र निशांत निवासी गांव करहेड़ा ने हमला किया था। यूनिफार्म में नहीं आने पर छात्र को टोका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.