प्रयागराज, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक नियोजक के 11 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन पांच साल बाद निरस्त कर दिया है। आयोग की उपसचिव पूनम निगम के अनुसार सहायक नियोजक के समूह ख पदों पर सीधी भर्ती के लिए पांच सितंबर 2020 को आठ पदों और चार जून 2021 को तीन पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों पर चयन कराने के संबंध में आ रही कठिनाईयों को देखते हुए आयोग एवं शासन के बीच विचार-विमर्श के बाद शासन ने अधियाचनों को निरस्त कर दिया है। इसके बाद आयोग ने विज्ञापनों को निरस्त कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...