शामली, अप्रैल 3 -- शामली। सहायक निदेशक गोधन विकास लखनऊ प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को कस्बा बनत स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के रख-रखाव, चारे की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एडी प्रमोद कुमार ने गोशाला में मौजूद पशुओं की स्थिति, उनके लिए उपलब्ध हरी घास, भूसा और अन्य चारे की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि गौवंशों को नियमित रूप से किस प्रकार का पोषण और देखभाल दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को इसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्रभान कश्यप ने बताया कि गोशाला में प्रतिदिन विभाग की ओर से चिकित्सक पहुंचकर गोवंशों की स...