प्रयागराज, जून 29 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) 2025 के तहत आठ पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा सात जुलाई को 9:30 से 11:30 बजे तक लखनऊ स्थित आयोग के शिविर कार्यालय में कराई जाएगी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सोमवार को वेबसाइट पर जारी कर दिए। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल और छायाप्रति लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- UPTET Admit Card 2026 Date: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड Link, कब, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड यह भी पढ़ें- UPTET 2026: यूपीटीईटी परीक्षा 2 जुलाई से, पेपर लीक रोकने के लिए कड़ी 'मल्टी-लेयर' सुरक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...