हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि केंद्रीय अनुमंडल के नवनियुक्त सहायक डाक अधीक्षक बी. के. मिश्रा ने गुरुवार को कॉलेज मोड उप डाकघर पहुंचे। उप डाकपाल नंदन कुमार व डाक सहायक पंकज कुमार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। डाक परिसर के सोहराय पेंटिंग, स्वच्छता, डाकघर के रख रखाव व ग्राहकों के सुविधाओं को ध्यान में रख कर किये गए व्यवस्था की उन्होंने प्रशंसा की। विजिटर बुक में देसी विदेशी पर्यटकों के कांलेज मोड़ डाकघर के संबंध में लिखे गए विचारों से वे काफी प्रभावित हुए ।इस मौके पर उन्होंने उप डाकपाल से कहा कि सुकन्या समृद्धि खाता, बचत खाता, आवर्ती बचत खाता, डाक जीवन बीमा ,ग्रामीण डाक जीवन बीमा आदि के सम्बंध में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देकर उन्हें डाकघर से जोड़ना होगा ताकि वे इसका लाभ उठा सके। बताया जाता है कि कॉलेज मोड़ के अंतर्गत ...