मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मीनापुर। झारखंड के गुमला जिले के चंद्र पंडित मोहल्ला से शुक्रवार को गबन के आरोपित सहायक गोदाम प्रबंधक मोहन कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2007 में मोहन कुजूर पर गबन का आरोप लगा था। राज्य खाद निगम प्रबंधक कृष्णनंदन पांडेय ने एफआईआर दर्ज कराई थी। थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि 12,42,755 रुपये के अनाज के गबन मामले में एफआईआर दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...