गिरडीह, जून 2 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले में विभाग ने राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के प्रखंड स्तरीय गोदामों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

सरकारी आदेश विभाग के अवर सचिव संजय कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहायक गोदाम प्रबंधकों की नियुक्ति होने तक सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (एमओ) को अपने-अपने क्षेत्र के खाद्यान्न गोदामों का प्रभार सौंपा जाएगा। विभागीय आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में मानव बल की कमी के कारण कई गोदामों का प्रभार जिला स्तर के कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में दी गई थी। इससे संबंधित कर्मी अपने मूल कार्यों को प्राथमिकता देते रहे, जिसके कारण गोदामों में खाद्यान्न प्राप्ति, भंड...