प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थियों में रोष है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 24 मार्च को आयोजित साक्षात्कार के लगभग एक महीने बाद भी परिणाम जारी नहीं हो सका है। सहायक कुलसचिव के 38 पदों के लिए 6569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनकी परीक्षा 27 व 28 अप्रैल को कराई गई थी। आयोग ने पीसीएस 2024 जैसी बड़ी भर्ती का अंतिम परिणाम 20 मार्च को साक्षात्कार खत्म होने के दस दिन के अंदर 29 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसे में सहायक कुलसचिव भर्ती के अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं कि उनके परिणाम में देरी क्यों हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...